मथुरा। जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि अंतराष्ट्रीय स्तर के धार्मिक स्थल के समीप बनी सड़क चन्द दिनों में ही धंसने लगी। ये हाल जब है तब कि इस स्थान पर उच्चाधिकारियों का आवागमन हर समय रहता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की बडी-बडी बातों की मथुरा में खुलकर धज्जियां उड रही है। श्रीकृष्ण जन्म स्थान के सामने सीवर लाइन डलने के उपरान्त बनी सडक की गुणवत्ता का प्रदर्शन आज उस समय हो गया जब सडक से गुजर रही एक ईटो से भरी ट्रैक्टर -ट्रोली धंस गई। बताया जाता है कई साल से श्रीकृष्ण जन्म स्थान परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है इसके लिए ईंट लेकर एक ट्रैक्टर-ट्रौली मंगलवार को सडक पर आई तो कुछ दूर चलने पर ही घटिया क्वालिटी से निर्मित एक साइड की सडक धंस गई। ज्ञात रहे 14 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृन्दावन आगमन से पूर्व जल निगम ने रात ही रात में ये सडक बनाई थी जिसका मुआयना करने पर अधिकारियों ने काफी प्रसन्नता जताई थी।
आज टैक्टर-ट्रौली से सडक धंसने पर स्पष्ट हो चला है कि मथुरा में सडक सहित अन्य निर्माण कार्य किस गुणवत्ता के किये जा रहे है। इस सम्बन्ध में कुछ जागरूक नागरिकों ने मुख्यमंत्री को शिकायत से अवगत करा दिया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.