मथुरा। मथुरा वृंदावन के नगर आयुक्त तेज-तर्रार युवा आईएएस रविंद्र कुमार मांदड को शासन ने रामपुर का नया जिला अधिकारी घोषित किया है। उनके स्थान पर अब अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी आईएएस अनुनय झा की नियुक्ति की गई है।
श्री मादंड़ ने मथुरा में 20 माह पूर्व जुलाई 2019 में नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था। वे आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे।
सन 2013 बैच के आईएएस श्री मांदड ने अपने कार्यकाल में काफी उल्लेखनीय कार्य किए जिसमें प्रमुख रहा विश्राम घाट से पुराने पुल तक यमुना के घाटों और अंदर की सफाई। उन्होंने यमुना के अंदर करीब 20 साल से मौजूद लाखों रेत के कट्टो को जेसीबी से बाहर निकलवा कर हजारों ट्राली कीचड सहित साफ कराया था। इस कार्य की समूचे ब्रज वासियों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की थी वही यमुना जी के नाम पर राजनीति करने वाले नेता भौचक्क रह गए कि नगरायुक्त ने चुटकियों में सफाई करने का बीड़ा कैसे उठा लिया। इसके अलावा उन्होंने हाईवे पर वसी कॉलोनियों में लंबे समय से जलभराव की समस्या का निदान प्रमुखता से किया। पुरानी एआरटीओ ऑफिस बिर्जापुर से गोवर्धन चौराहा होते हुए होटल बसेरा के समीप गणेशरा नाले तक कई किलोमीटर नाले का निर्माण करा दिया। इससे करीब 300 कालौनी में अब जल भराव नही होगा। उनके बैच के तीन अन्य आईएएस अधिकारियों को भी जिलाधिकारी बनाया गया है।
मंगलवार को जारी तबादला सूची के अनुसार संजय गोयल सचिव राजस्व, राहत आयुक्त व सचिव बेसिक शिक्षा से आयुक्त प्रयागराज मंडल आर. रमेश कुमार आयुक्त प्रयागराज मंडल से आयुक्त बरेली मंडल सचिव मुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह आयुक्त मेरठ मंडल एवं आंजनेय कुमार सिंह डीएम रामपुर से प्रभारी आयुक्त मुरादाबाद मंडल बनाए गए है।
इनके अलावा दीपा रंजन अपर आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, लखनऊ से डीएम बदायूं शुभ्रांत शुक्ला विशेष सचिव मुख्यमंत्री से डीएम चित्रकूट आशुतोष निरंजन डीएम बस्ती से डीएम देवरिया बनाए गए है।
सौम्या अग्रवाल प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा से डीएम बस्ती जितेंद्र प्रताप सिंह निदेशक मंडी परिषद से डीएम कानपुर देहात बने है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.