फ्रंटियर बिस्किट के नए आउटलेट का भव्य शुभारंभ, मथुरा में ग्राहकों को मिलेगा बेहतर स्वाद और गुणवत्ता

मथुरा। शहर में फ्रंटियर बिस्किट के बीएसए कॉलेज के पास भग्यलक्ष्मी राजलक्ष्मी आउटलेट का भव्य शुभारंभ 20 अगस्त को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से मथुरा तथा आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को फ्रंटियर बिस्किट के विभिन्न गुणवत्तापूर्ण उत्पाद अब आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अरविंद पाल, मैनेजर (सेल्स एंड मार्केटिंग) फ्रंटियर बिस्किट कंपनी रहे। उनके द्वारा विधिवत फीता काटकर आउटलेट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कंपनी की ओर से मनोज कुमार (सेल्स ऑफिसर) एवं अनिल पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
आउटलेट के स्थानीय डीलर की ओर से भुवनेश बहल, नीतू बहल, विशाल खुराना (बॉबी) तथा संजीव परिहार सहित परिवार के सदस्य, मित्र और शुभचिंतक मौजूद रहे।

इस अवसर पर माता अविनाश बहल एवं बुआ देवा कैशोरिया द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी श्रद्धामय एवं यादगार बन गया। समारोह में बड़ी संख्या में परिवारजन, व्यापारिक सहयोगी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।