मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयगुरुदेव मंदिर के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और सफाई कर्मचारियों ने भरतपुर गेट चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया जिससे इलाके में भारी हड़कंप मच गया और तनाव की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे नगर निगम का सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश हाईवे पर सफाई कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान जयगुरुदेव मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही सांसें थम गईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि मृतक के परिजनों और साथी सफाई कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे नगर निगम के उच्च अधिकारियों को तुरंत मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। मांग पूरी न होने पर उन्होंने शव को भरतपुर गेट चौराहे पर रखकर मार्ग पूरी तरह बाधित कर दिया।
चौराहे पर जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने परिजनों और आक्रोशित कर्मचारियों को शांत कराने का काफी प्रयास किया। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
निगम अधिकारियो का कहना है कि मृतक सफाई कर्मी के परिजनों को नियमानुसार सभी प्रकार की आर्थिक सहायता दी जाएंगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.