मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने सचिव आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में और उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन के निर्देश पर छाता क्षेत्र में बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की।
सहायक अभियंता पंकज शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केडी मेडिकल कॉलेज के सामने एनएच-19 पर करीब 15 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक अवैध कॉलोनी ‘वसुंधरा वैशाली’ विकसित की जा रही थी। यह कॉलोनी अर्थ हाउसिंग एलएलपी कंपनी द्वारा विनय कुमार चौहान एवं राकेश चौधरी के माध्यम से बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के विकसित की जा रही थी।
इस अवैध निर्माण के संबंध में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत वाद संख्या MTDA/Z2/ANI/2026/0000942 दर्ज किया गया था। सुनवाई के बाद, 17 जून 2026 को प्राधिकरण सचिव द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। चूंकि विकासकर्ता द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर अवैध निर्माण नहीं हटाया गया इसलिए सोमवार को MVDA की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल और सड़कों को ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ MVDA की यह कार्रवाई नियमानुसार आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किया गया कोई भी विकास प्राधिकरण की कार्रवाई से नहीं बचेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.