अक्षत वितरण कार्य में राम भक्तों की सहयोगी बनी ब्रज गंगा रेजीडेंसी सोसायटी

मथुरा। अयोध्या में बने श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमत्रंण के लिए अक्षत वितरण कार्य में राम भक्त (कारसेवकों) के सहयोग में ब्रज गंगा रेजीडेंसी सोसायटी भी आ गयी है।

जिलाधिकारी के स्टेनो देवेंद्र शर्मा को भेंट करते हितेंद्र चौधरी।

सोसायटी अध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा एवं आलोक मंगल (सिविल लाइन पालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) हितेन्द्र सिंह चौधरी (राष्ट्रीय सदस्य, भगवा रक्षा वाहिनी), मुरलीधर शर्मा, अजय चौहान, मनोज सिंघल, मैनेजर मुकेश अग्रवाल एवं अनिका, भूविका, आर्यमन, एंजिल आदि ने सोसायटी में घर घर जाकर लोगों को अक्षत वितरण कर 22 जनवरी को अपने-अपने घर में व देवालयों में दीपक जलाये जाने की अपील की। पूज्य अक्षत पाकर ब्रज गंगा रेजीडेंसी सोसायटी के निवासियों में हर्ष की लहर देखी गई।