लखनऊ। उ.प्र. कांग्रेस पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए संगठन को विस्तार देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पार्टी ने मंगलवार को तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव व 53 सचिव की नियुक्ति की है। इनमें मथुरा के पूर्व नगर पालिका चैयरमेन रहे श्याम सुन्दर उपाध्यय बिट्ठू को महासचिव एवं विनेश सनवाल को सचिव बनाया गया है।
इस नियुक्ति में जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है। घोषित की गई लिस्ट में विश्व विजय सिंह, गयादीन अनुरागी व दीपक कुमार को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल रिछारिया, अंशु तिवारी, सुशील पासी, फूल कुंवर, ने शिव पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू, देवेंद्र प्रताप सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्र, मनिंद मिश्रा और कुमुद गंगवार को महासचिव नियुक्त किया गया है।
मथुरा के विनेश सनवाल सहित अभिषेक सिंह, विजय मिश्रा, संजय तिवारी, आशुतोष दीक्षित, मनोज पटेल, वसीम अंसारी के अलावा 46 सचिव बनाए गए हैं।