मांट (मथुरा)। अलीगढ़ जनपद के ख़ैर विधानसभा में हो रहे उप चुनाव के लिए भाजपा के प्रवक्ता एवम् मांट विधायक राजेश चौधरी को पार्टी हाईकमान द्वारा विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। खैर विधायक अनूप वाल्मिक को हाथरस से सांसद बनने के बाद सीट ख़ाली हो गई है जल्द सीट पर उपचुनाव होगा।
इससे पूर्व राजेश चौधरी अलीगढ़ नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के प्रभारी रहे हैं, इन्हीं के नेतृत्व में अलीगढ़ नगर निगम की हारी हुई सीट भाजपा ने जीती थी। ख़ैर विधानसभा क्षेत्र व मांट विधानसभा क्षेत्र सामाजिक रूप से जुड़ा हुआ है। मांट विधायक राजेश चौधरी की प्रभाव संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए खैर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी है। इससे पहले राजेश चौधरी को केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव में कलस्टर प्रभारी बनाया था जिसमे चार लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी उन पर थी। विधायक राजेश चौधरी ने खैर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आगे की रणनीति पर कार्यकर्ताओं के साथ महत्पूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.