नई दिल्ली । दिल्ली में चलती ट्रेन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना के मुताबिक आग ताज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12280 की तीन बोगियों में भीषण आग लगी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग कैसे लगी इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
दिल्ली के सरिता विहार में ताज एक्सप्रेस के कोच में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं, जो आग बुझाने में जुटी हैं।#Fire #DelhiFire #TajExpress #TrainFire
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..https://t.co/MnoalD7ULo pic.twitter.com/L4f5yDw0L6— Gautam Geetarjun (गीतार्जुन) (@GautamGeetarjun) June 3, 2024
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग बोगी नंबर डी-3, डी-4 और डी-2 के छोटे से हिस्से में लगी थी। आगजनी के कारण इस रूट पर करीब चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। अन्य ट्रेन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपने प्रस्थान समय से करीब आठ घंटे की देरी से झांसी के लिए चली थी। इसे सुबह 6: 55 पर प्रस्थान करना था। लेकिन यह 3:24 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चली थी।