आगरा। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा परिक्षेत्र श्री मति अनुपमा कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में आगरा जोन कार्यालय में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वृंदावन क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने, जाम की समस्या को कम करने तथा शहर की समग्र व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने ट्रैफिक प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र शैलेश पांडेय
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) मथुरा व्रजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गोष्ठी में वृंदावन व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इसमें आलोक बंसल (अध्यक्ष) लक्ष्मी नारायण दीक्षित (महामंत्री) आशीष ठाकुर (अध्यक्ष प्रेम मंदिर बाजार) और अंकित वार्ष्णेय (युवा इकाई अध्यक्ष) की उपस्थिति रही।
बैठक के अंत में सभी संबंधित पक्षों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.