अधिक मास में श्रीमद्भागवत कथा 8 जून से, देश-विदेश के श्रद्धालु होंगे शामिल
मथुरा। अधिक मास के पावन अवसर पर मानव कल्याण हेतु ब्रजभक्त परिवार द्वारा देश के ख्याति प्राप्त कथा रस प्रवाहक रसिया बाबा के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 8 जून से 14 जून तक किया जाएगा। इस सात दिवसीय कथा में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी भक्तगण (लगभग 6 देशों से) पधारकर कथा का रसपान करेंगे।
आयोजक मंडल के सदस्य नीरज बॉबी ‘हाथी वाले’ व निरंजन गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन सरस्वती कुंड स्थित लोटस गार्डन में पूर्णतः वातानुकूलित सभागार में होगा। प्राकृतिक फूलों से कुंज स्वरूप में सजी भव्य व्यासपीठ से महाराज श्री द्वारा कथा का श्रवण कराया जाएगा।
कथा से पूर्व 7 जून को मांगलिक बेला में महिला भक्तों द्वारा देवताओं का आह्वान, मंगलगान एवं मेहंदी कार्यक्रम आयोजित होगा। 8 जून को भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा, जिसमें प्रथम दिवस मंगलाचरण एवं भागवत महात्म्य का वर्णन किया जाएगा।
कथा का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
9 जून (द्वितीय दिवस): भीष्म स्तुति, शुकदेव आगमन, कपिल-देवहुति संवाद
10 जून (तृतीय दिवस): ध्रुव चरित्र, जड़भरत चरित्र, अजामिल उपाख्यान, प्रह्लाद चरित्र
11 जून (चतुर्थ दिवस): वामन अवतार, राम जन्मोत्सव, कृष्ण जन्मोत्सव
12 जून (पंचम दिवस): बाल लीलाएं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग
13 जून (षष्ठ दिवस): रासलीला, कंस वध, रुक्मिणी विवाह
14 जून (सप्तम दिवस): सुदामा चरित्र, शुकदेव पूजन के साथ समापन
आयोजक पवन अग्रवाल व पीयूष जैन ने बताया कि कथा में देश के ख्याति प्राप्त संत, महंत, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी विभिन्न दिनों में सहभागिता करेंगे। पिछले एक माह से तैयारियां चल रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु संपूर्ण परिसर वातानुकूलित किया गया है, साथ ही पार्किंग, आवास एवं भोजन व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
ब्रजभक्त परिवार के सदस्य—सुनंद मित्तल, स्पर्श अग्रवाल, कन्हैया लाल बजाज, बांके बिहारी ‘हाथी वाले’, राम अग्रवाल, राघव अग्रवाल, कल्याण दास अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, राजकुमार सर्राफ, राधा कृष्ण ‘हाथी वाले’, राजेश बजाज, तरंग ‘हाथी वाले’, सुनील अग्रवाल, श्याम बाबू अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मनोज बजाज, विवेक अग्रवाल, तुषार ‘हाथी वाले’, आशीष अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, अनिल बंसल, शैलेश बंसल, भुवनेश अग्रवाल, सागर अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, देवांशु अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अंकित गर्ग, गिरधारी लाल ‘माट वाले’, अंकित बंसल, संजय अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, राम रतन ‘हाथी वाले’, जगदीश शरण अग्रवाल, कृष्ण शरण अग्रवाल, बालमुकुंद अग्रवाल, मोहित गुप्ता, शशिभानु गर्ग आदि ने समस्त ब्रजवासियों से इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।