मथुरा-वृंदावन में बंदरो को पकड़ने के लिए नगर निगम पुन: चलाएगा अभियान

मथुरा। लोकसभा चुनाव पश्चात एक बार पुनः जनता पुकारी बंदर सफारी का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी से मिला तथा उन्हें बंदर सफारी बनाने के लिए ज्ञापन दिया। मथुरा वृंदावन में पिछले काफी समय से जो बंदर पकड़ने का अभियान चल रहा था वह फ़िलहाल नहीं चल रहा उसको एक बार पुनः सुचारू रूप से करने के लिए अनुरोध किया ताकि जनता जनार्दन को कुछ राहत मिले जिस पर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि एक दो दिन में बंदर पकड़ने का कार्य चालू कर दिया जाएगा ।

इस संबंध में पं.यज्ञदत्त चतुर्वेदी ने बताया जनता पुकारी बंदर सफारी मंडल द्वारा विगत कई वर्षों से बंदरों के आतंकी मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिस क्रम में मंडल सभी जनप्रतिनिधियों जिला अधिकारी एवं महापौर नगर आयुक्त सभी से मिलकर बताया जा चुका है कि शहर में बंदरों का भारी आतंक है इनको समस्या के लिए स्थाई समाधान निकाला जाए लेकिन सभी राजनीतिक जनप्रतिनिधि अपनी रोटियां सीखने में लगे हुए हैं सब एक दूसरे के ऊपर डाल रहे हैं कितने वर्षों के बाद भी अभी समस्या का कोई हल नहीं निकला है। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी से मिले तब उन्होंने कहा कि यदि नगर विकास मंत्रालय इस पर कम करें तो जगह उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हमारी है किंतु आज नगर आयुक्त से बात होने के बाद उन्होंने कहा की यह बंदरों की समस्या की पॉलिसी प्रदेश सरकार द्वारा ही बनेगी तब ही कोई कार्य होगा । सार्थक चर्चा का अंतिम निर्णय यह निकला कि यहां के प्रतिनिधि यदि चाहे तो हर समस्या का समाधान हो सकता है किंतु उनके द्वारा अभी तक बंदर की समस्या पर कोई भी पत्र शासन को नहीं भेजा गया है ।
पंडित संजय हरियाणा ने बताया वर्तमान में बंदरों का काफी आतंक है बंदर इतनी खूंखार हो चुके हैं कि अभी हाल ही में वृंदावन के भागवत वक्ता द्वारा सोशल मीडिया के पोस्ट के माध्यम से बताया गया है वृंदावन में 40 से 50 महिला प्रतिदिन बंदरों का शिकार हो रही है तथा यही हाल मथुरा शहरी क्षेत्र का है गर्मी होने के कारण बंदर ने अपना स्थान गलियों और सड़कों को बना लिया है जिससे कि बच्चों को स्कूल से आने के बाद घर तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है बंदरों द्वारा प्रतिदिन कोई ना कोई गंभीर दुर्घटना की जा रही हैं।