कृष्ण की नगरी में रामनवमी को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

मथुरा। महानगर में 17 अप्रैल बुधवार रामनवमी को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसको लेकर श्री राम जन्मभूमि महोत्सव मेला समिति द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सोमवार को शोभा यात्रा के संबंध में मसानी लिंक रोड परिणय गार्डन में पत्रकार वार्ता में मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल स्वीटी सुपारी ने बताया कि 17 अप्रैल को सांय 4:30 घीया मंडी प्राचीन राम मंदिर से विराट शोभायात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा का प्रारंभ संत महात्मा एवं राम भक्त द्वारा भगवान श्री राम की आरती के साथ होगा।

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बंसल ने बताया शोभा यात्रा में घोड़े और बैंड बाजे के साथ स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक चलेंगे। 20 फीट का जय श्री राम का ध्वज व भव्य स्वरुप में भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनायी गयी है एवं भगवान श्री राम भक्त हनुमान तथा अयोध्या में विराजे श्री राम की आकृति का डोला मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। इसके साथ एक सौ से अधिक कार्यकर्ता भगवा कुर्ता, गमछा और पगड़ी में साथ चलेंगे। समिति प्रवक्ता श्याम शर्मा के अनुसार शोभायात्रा का डोरी बाजार विश्राम घाट छत्ता बाजार होली गेट चौराहा भरतपुर गेट राम मंदिर पर समापन होगा ।

शोभायात्रा को भव्य व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से महिला मोर्चा एवं युवा विंग टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर बैठक तथा जनसंपर्क किया गया है। राम नवमी पर निकाली जाने वाली इस शोभायात्रा का मुख्य उद्धेश्य समस्त हिन्दू समाज को भगवान श्री राम के साथ जोड़ना है। उनके आचरण को अपने अन्दर समाहित करना है।
पत्रकार वार्ता में हेमंत चतुर्वेदी मनु ऋषि त्रिवेदी जमुना शर्मा केशव पंडा योगेश आवा रुचि द्विवेदी लाल निखिल वार्ष्णेय चिन्मय शर्मा रमन पंडित पवन पंडित नितिन चतुर्वेदी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।