मथुरा। विघुत कर्मचारी सयुंक्त संघर्ष समिति उ प्र के बैनर तले कार्पोरेशन के शीर्ष प्रबंधन के स्वेच्छाचारी, अलोकतांत्रिक, दमनकारी एवं उत्पीड़नकारी रवैये के विरोध में तथा विद्युत कर्मचारियों/अभियंताओं की जायज मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति शाखा मथुरा में मंगलवार से कैंट कार्यालय पर अनिश्चित्कालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन किया जा रहा है जो बुधवार को भी जारी रहा । आंदोलन मे संघर्ष समिति के सभी घटक दलो के सदस्य शामिल हुए। सभा मे अभियंता संघ से इ. सचिन द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान मे ऊर्जा प्रबंधन की स्वच्छाचरिता एवं हिटलरशाही नीति पर तत्काल विराम लगाकर कार्य का बेहतर वातावरण बनाया जाय। जूनियर इंजीनियर संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष इ. प्रमोद कुमार ने मांग उठाई कि तेलंगाना पंजाब राजस्थान की भाति संविदा कार्मिको को नियमित किया जाय। संघर्ष समिति के जनपद सयोजक मोहन बाबू आर्या ने कहा कार्मिकों को मिलने वाले पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाय। जूनियर इंजीनियर संगठन के क्षेत्रीय सचिव इ. अशोक यादव ने बताया की विद्युत् बोर्ड के विघटन के समय कार्मिकों को पूर्व में मिल रहे न्यूनतम 3 प्रोन्नत पदो का समायबद्ध वेतनमान बहाल किया जाय।

सभा में इ. एन पी सिंह ने बताया की बेहतर उपभोक्ता सेवा व निर्बाध विद्युत् आपूर्ति सेवा कार्य संचालन हेतु मानको के अनुरूप संसाधन की व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। अभियंता संघ से शाखा सचिव इ. संजय कुमार ने बताया की कार्मिको के साथ बड़े पैमाने पर हुए उत्पीड़न् को तत्काल समाप्त किया जाये। संविदा संवर्ग से गणेश तोमर ने कहा कि विभाग मे ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर संविदाकर्मियो को सीधे विभाग से वेतन दिये जाएँ। टी जी -2 संवर्ग के कृष्णवीर ने बताया की सरकारी कर्मचारियों को पूर्व की भाति मिल रहे LMV-10 की सुविधा इत्यादि को यथावत जारी रखा जाएँ।
सभा मे अजय गर्ग पांडेय सुभोध शर्मा वीरेंद्र सिंह सचिन शर्मा अरविन्द कुमार संदीप वार्ष्णेय संजय कुमार अशोक यादव रवि मौर्य मनीष प्रजापति के अलावा कर्मचारी संघ से विजय कुमार बाबू संवर्ग से एस एन अरोड़ा सहित न्य सभी सेवा संगठनो के सदस्य उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.