मथुरा में बीएसए को निरीक्षण में समय से पूर्व ही बंद मिला स्कूल, स्कूलों में नहीं मिले शिक्षक

 

मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त द्वारा परिषदीय स्कूलों में निरंतर निरीक्षणों का क्रम जारी है। हाल ही में किए गए निरीक्षणों में कई शिक्षक बिना किसी सूचना के स्कूलों से गायब मिले तो कई स्कूल बंद मिले। सभी स्कूलों को स्पस्टीकरण हेतु नोटिस जारी किए गए हैं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय फतिहा फरह के निरीक्षण में संजीव कुमार यादव (प्र.अ.) एवं दुर्गेश कुमार (नि.प्र.अ.) बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय विद्यालय में छात्र/छात्राओं के नामांकन 121 के सापेक्ष केवल 47 छात्र-छात्रा उपस्थित पाये गये। प्राथमिक विद्यालय नगला खडू वि.ख. गोवर्धन में निरीक्षण के समय केरन सिंह शिक्षा मित्र उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के उपरान्त अनुपस्थित पाये गये।
प्राथमिक विद्यालय परासौली वि.ख. गोवर्धन में निरीक्षण के समय विद्यालय में छात्र/छात्राओं के नामांकन 50 के सापेक्ष मात्र 25 छात्र-छात्राएं उपस्थिति पायी गयी। उक्त विद्यालय में 05 बच्चों का नवीन नामांकन किया गया है। प्राथमिक विद्यालय मुड़ेसी वि.ख. मथुरा के निरीक्षण में विद्यालय में साफ सफाई,रंगाई पुताई का स्तर सही नहीं मिला।
उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोक नगर , के समय चितरंजन (इं०प्र०अ०) द्वारा उपस्थिति पंजिका के पत्र व्यवहार में मतदान पर्ची लाने की लिखा पाया गया। फोन पर किसी सक्षम अधिकारी से बात कराने को कहा गया तो उन्होंने बात नही कराई । निरीक्षण के समय विद्यालय में छात्र/छात्राओं के नामांकन 33 के सापेक्ष केवल 06 छात्र-छात्रा उपस्थित पाये गये। वर्तमान सत्र में शून्य बच्चों का नवीन नामांकन पाया गया।
उच्च प्राथमिक स्कूल नौगांव प्रथम चौमुंहा के निरीक्षण में नामांकन के सापेक्ष बच्चों की कम उपस्थिति मिली।उच्च प्राथमिक विद्यालय सरूआ जंगली राया में नामांकन 90 के सापेक्ष 3 बच्चे ही उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर (1-8) मांट समय से पूर्व ही बंद मिला ।समस्त स्टाफ का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही प्राथमिक स्कूल भोजपुर फरह,प्राथमिक विद्यालय ततारपुर चौमुंहा,उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगाँव-सेकंड चौमुंहा, प्राथमिक विद्यालय नगला मौला चौमुंहा में भी निरीक्षण किया गया।