मथुरा में लोकसभा चुनाव उड़न दस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान कार में पकड़ी लाखो रु की नगदी
राकेश पचौरी
महावन (मथुरा) । लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत खानपुर चौराहे पर उड़न दस्ता टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी , इस बीच एक कार को रोका गया।
कार में सवार कंचन सिंह पुत्र शिवचरण लाल निवासी दौलतपुर बलदेव के पास से उड़न दस्ता टीम के अधिकारी एडीओ पूरन चंद शर्मा ने जांच के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद किए। टीम के अधिकारियों ने उस रकम के बारे में जानकारी की तो वह कोई दस्तावेज एवं जानकारी नहीं दे सका। टीम के अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए डेढ़ लाख रुपये महावन थाने में जमा कराए गए।
इस दौरान टीम अधिकारी उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र सिपाही हाशिम, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।