मथुरा। महानगर में मथुरा वृंदावन नगर निगम की टीम द्वारा शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक से भरी एक मेटाडोर को पकड़ा गया है जिसमें लगभग 400 किलोग्राम माल भरा हुआ था। जुर्माने के तौर पर ढाई लाख रुपए की वसूली की गई है।

नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत प्रतिदिन प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करने के साथ जुर्माना वसूल किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज 05 अप्रैल को अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त, श्रीमती कल्पना सिंह चौहान एवम राकेश त्यागी सहायक नगर आयुक्त द्वारा सौंख रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक से भरे हुए टाटा 407 को पकडा गया है, जिसमें लगभग 400 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करते हुये जुर्माने के रूप में रू 2.5 लाख की वसूली की गयी है।
सिंगल यूज प्लास्टिक के जब्तीकरण के दौरान नगर निगम टास्क फोर्स से राजेश सूबेदार पदम सिंह सुन्दर दीपक शर्मा आदि नगर निगम टीम उपस्थित रही।














Views Today : 3337