सीएम योगी मथुरा पहुंचे श्रीकृष्ण जन्मभूमि में किए ठाकुरजी के दर्शन

मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे महाविद्या रामलीला मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे । सीएम कार से सीधे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यहां से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ महीने में दूसरी बार मथुरा दौरे पर आए हैं। वे यहां सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धर्मनगरी को 822 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम से पहले सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। भागवत भवन में श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार की आरती उतारी।