मथुरा। मथुरा वृंदावन में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं प्रमुख शिवालयो के आस पास साफ सफाई की व्यवस्था देखने के लिए नगर निगम आयुक्त ने बृजवासी का रूप धारण कर निरीक्षण की कार्रवाई को अंजाम दिया। मथुरा वृंदावन नगर निगम के ias अधिकारी नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने अपनी गंभीरता का परिचय देते हुए शुक्रवार को महानगर के प्रमुख शिव मंदिरो के आसपास की सफाई व्यवस्था की वास्तविकता जानने के लिए स्थानीय बृजवासी नागरिकों की भांति लाल रंग का कुर्ता पजामा पहनकर निरीक्षण की कार्रवाई को देखा । उस दौरान उनके साथ केवल एक निजी सहायक मौजूद था। उनको सभी मंदिरों के आसपास सफाई कर्मी चौकस मिले कहीं भी कूड़ा करकट गंदगी नहीं दिखाई दी।
उन्होंने नगर के प्रमुख मंदिर भूतेश्वर महादेव एवं रंगेश्वर महादेव का स्थलीय निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि सुदृढ़ रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया साथ ही शिव मंदिरों पर कर्मचारियों की शिफ्ट वार ड्यूटी लगाकर निरंतर सफाई कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त को साधारण भेष भूसा में देखकर मंदिरो में पूजा अर्चना करने आये ब्रजवासी काफी प्रसन्न नजर आये।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.