मथुरा। जनपद से तीन बार सांसद रहे तेजवीर सिंह के राज्य सभा सदस्य में निर्वाचित होने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन का स्वागत किया गया। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप दाल वालों व महामंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारिओं ने नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह का जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत तेजवीर सिंह ने व्यापारी समाज का धन्यवाद करते हुए कहा कि राष्ट्र व समाज के उत्थान में व्यापारियों का अहम योगदान है उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति व्यापारियों के हितों के लिए में सदैव तत्पर हूं और रहूंगा ,वर्तमान भाजपा शासन में व्यापारी वर्ग सर्वाधिक सुरक्षित महसूस कर रहा है ।
स्वागत करने वालो में राजीव गोयल दिनेश पांडे संजय अग्रवाल कृष्णगोपाल विजय बंसल सुमित संजय शोरा शंकर अग्रवाल अतुल अतुल शोरा मुकेश खंडेलवाल राजकुमार आदि प्रमुख थे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.