मथुरा। शहर के यमुना पुल पर देर शाम स्कूटी सवार स्वास्थ्य कर्मी सहित दो युवको को तेज गति व लापरवाही से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में स्वास्थ्य कर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल को उपचार के लिये मथुरा न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार क्षेत्र के यमुना पुल पर देर शाम स्कूटी सवार मुरसान प्राथमिक स्वास्थय केंद्र पर तैनात कर्मी सदर बाजार खटीक मौहल्ला निवासी 34 वर्षीय बिजेन्द्र कुमार चिरामडा पुत्र स्व जगदीश और 18 वर्षीय रोबिन पुत्र रिंकू चचेरी बहन की जमुनापार में शादी का सामान देकर घर लौट रहे थे। तभी सामने से आते अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया। हादसे में बिजेन्द्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि रोबिन गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। शनिवार दुपहर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की दो मासूम पुत्रियां है। ज्ञात रहे कि सरकारी नौकरी लगने से पूर्व बिजेन्द्र पत्रकारिता करते थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post