मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम ने ग्रहकर जलकर सीवरकर सहित विभन्न कर के रूप में एक ही दिन में करीब एक करोड रुपए की वसूली का रिकॉर्ड कायम किया है। बीते सितंबर माह में नगर निगम को 4 करोड़ 18 लाख रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है जबकि जबकि पिछले वर्ष इस महीने में 2 करोड़ 53 लाख रु की आय हुई थी। इस प्रकार एक करोड़ 81 लाख रु की अतिरिक्त आय हुई हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने अपने घर बैठकर आन लाइन टैक्स जमा लिया है।
इस वित्तीय वर्ष में अब तक 11 करोड़ 50 लाख रु की आय हुई हैं। पिछले वर्ष 8 करोड़ 75 लाख रु की सितंबर में आय हुई थी।
टैक्स में छूट की दस प्रतिशत की अवधि 30 सितंबर तक थी जिसे जनता की बेहद मांग पर एक माह यानी 31अक्तूबर तक के लिए महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा बढ़ा दिया गया है। अब लोगों को अक्तूबर माह में भी टैक्स जमा करने पर दस प्रतिशत छूट का लाभ मिल सकेगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम का कहना है कि इस वर्ष शासन से निर्धारित लक्ष्य से अधिक निगम को राजस्व की प्राप्ति होना निश्चित है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.