मथुरा के जवाहर बाग में मने पतंग महोत्सव में विधायको ने उड़ाई पतंग,

मथुरा। महानगर के जवाहर बाग में आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर समाजसेवी संस्थाओं ने पतंग महोत्सव का आयोजन किया जिसमें समाज के प्रमुख समाजसेवियों ने हर्षोल्लास के साथ पतंगबाजी का आंनद उठाया ।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से उधोगपति प्रमोद गर्ग कसेरे सहित कई नामचीन लोगों ने विशेष सहयोग किया। इस आयोजन में मथुरा वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा गोवर्धन विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह पूर्व विधायक ठा. कारिंदा सिंह पवन चतुर्वेदी ब्रज बिहार डा. अशोक अग्रवाल समाजसेवी पंकज खंडेलवाल मुकेश खंडेलवाल योगेंद्र चतुर्वेदी सहित तमाम मथुरा शहर की प्रमुख हस्तियां शामिल हुई। मार्निंग वाक जागिंग क्लब के साथ पतंग डोर साथ में कचौरी जलेबी फ्रूट चाट ठंडा पेय पदार्थ ऊपर से मुख पान आदि वगैरा का सभी ने सामूहिक आंनद लिया।

इस अवसर पर पत्रकार राजकुमार तौमर विजय गर्ग अजय चतुर्वेदी अशोक भारद्वाज एड. अजय सिंह अजय गौतम संजय स्वारस्वत रोहित चतुर्वेदी श्रीकृष्ण चतुर्वेदी रुद्रम् चतुर्वेदी नीरज गोयल सुशील गोयल मुकेश अग्रवाल रामसरीन सी ए विजय सिंह राजपूत विजेन्द्र सिंह गूर्जर सुशील दीवान तथा महिला मण्डल ग्रुप से लता चतुर्वेदी आयुषी चतुर्वेदी मीनाक्षी चतुर्वेदी आरती चतुर्वेदी रजनी शर्मा आदि ने गंगा दशहरा पर्व का अपने परिवारों के साथ धमाल मचाया।
जवाहर बाग मथुरा के इन्चार्च मनोज चतुर्वेदी का भरपूर योगदान रहा।