विकास प्राधिकरण ने गोविंद नगर में 3 घंटे चलाया जेसीबी, दो दर्जन प्लाटों की चाहरदिवारी और पक्के निर्माण तोड़े
मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को शहर के गोविंद नगर हाउसिंग सोसायटी क्षेत्र में करीब दो दर्जन प्लाटों की चाहरदीवारी और पक्के निर्माणों को जेसीबी से जमीदोंज किया है। प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोगों द्वारा गोविंद नगर के एच सेक्टर की ढाई एकड़ जमीन के प्लाटो पर निरंतर पक्के निर्माण और बाउंड्री वॉल बनाए जा रही है जिसको संज्ञान में लेते हुए उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप सचिव राजेश कुमार सिंह ने तत्काल धवस्तीकरण की कार्रवाई के आदेश दिए।

आज शुक्रवार को पीएसी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कई जेसीबी द्वारा सभी अवैध निर्माण तोड़ दिए गए। बताया था इस दौरान कुछ लोग विरोध करने आए जिनको पुलिस ने डंडे के बल पर खदेड़ दिया। करीब 3 घंटे चली इस तोड़फोड़ कार्रवाई में 20 से अधिक प्लॉटों की चाहरदीवारी और उनके गेट, कमरे तोड़ दिए गए। जिलाधिकारी ने इस कार्रवाई के लिए डिप्टी कलेक्टर मयंक गोस्वामी को नामित किया था। कार्रवाई के दौरान ओएसडी प्रसून द्विवेदी अधिशासी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी अवर अभियंता सुनील राजोरिया अशोक चौधरी अनिल सिंघल दिनेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।