पूर्व विधायक चंदन सिंह के आवास पर पड़ी डकैती का राजफाश, साढ़े तीन लाख रु सहित 25 लाख के जेवरात बरामद

मुठभेड़ में पकड़े चार बदमाश, दो के लगी गोली

मथुरा। 21 दिन पूर्व विधायक चंदन सिंह के आवास पर पड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने ठोस कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिसमें 2 बदमाशों के गोली लगी है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपए की ज्वेलरी और साढ़े 3 लाख रु नगद बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश सगे भाई बताये जाते हैं जो जमुनापार इलाके के रहने वाले है । सूत्रों का कहना है कि अभी डकैती में शामिल एक बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस को इनके पास अवैध हथियार मिले है।

शहर की कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रतिष्ठित आवासीय कॉलोनी डैंपियर नगर में बीती 20 21 जुलाई की रात्रि को चार बदमाश दीवार फांद कर पूर्व विधायक चंदन सिंह के पुत्र कुकू के आवास में किचन की ग्रिल काटकर प्रवेश कर गए थे। बदमाशो ने बेखटके कोठी के अंदर लोहे की अलमारियों लाकर को तोड़ कर करीब चार लाख रु की नकदी और भारी मात्रा में सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। तोड़ फोड़ की आवाज से कुकू की पुत्री की आंख खुल गई उसके शोर मचाने पर बदमाश दीवार फांदकर भाग गए। परिजनों ने जब घर की हालत देखी तो उनके होश फाख्ता हो गए। सूचना मिलते ही एसएसएसपी सहित सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डकैतों को पकड़ने के लिए तत्काल कई पुलिस टीम बनाई गई। पूर्व विधायक के आवास पर हुई इस दुसाहसिक वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर लोग चर्चा करने लगे एसएसपी ने इस घटना को चुनौती पूर्वक लिया।

बीती रात एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों को पकड़ा जो जमुनापार क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जिन को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दो अन्य बदमाशो की निशान देही पर साढ़े तीन लाख रुपए नगद और करीब 25 लाख रु के जेवरात बरामद किए हैं। खुलासे के मामले विस्तृत विवरण एसएसपी पत्रकार वार्ता के दौरान देंगे।