दो दिवसीय कार्यशाला में शिरकत करने सूरत पहुंचे महापौर

मथुरा। मथुरा- वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने सूरत (गुजरात) में आयोजित उत्तर प्रदेश के महापौर की 2 दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में शहर की सुंदरता, स्वच्छता, सीवेज, टैक्स और स्मार्ट सिटी जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यशाला के संबंध में महापौर श्री अग्रवाल ने बताया कि मथुरा वृंदावन नगर निगम का गठन 2017 में हुआ है। इसके बाद से ही नगर निगम को सुंदर स्वच्छ बनाने की कवायद चल रही है। आम नागरिकों को सार्वजानिक स्थानों पर गंदगी न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, वहीं कूड़ा उठाने के लिए घर घर गाड़ियां पहुंच रही हैं । इसके अलावा महानगर के प्रमुख चौराहों को आकर्षित और सुंदर भी बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लाखों श्रद्धालु मथुरा और वृंदावन में दर्शन को आते हैं उन्हें यहां कोई तकलीफ न हो और श्रीकृष्ण की नगरी का स्वरूप अपने मन में लेकर जाएं जिससे दोबारा उनका आने का मन करें। आम जन-मानस को किसी प्रकार कि परेशानी ना हो इसको ध्यान में रखकर मथुरा और वृंदावन में विकास कार्यों की श्रंखला बदस्तूर जारी है। पूरी तन्मयता से नगर निगम की टीम इसमें जुटी हुई है। नगर निगम के अपर आयुक्त अनिल कुमार मेयर के साथ सूरत गए हुए है।