न्यूज़ चैनल के पत्रकार के धर्म परायण पिता का स्वर्गवास

गोवर्धन। राधारानी और गिरिराज जी में विशेष आस्था रखने वाले टीवी न्यूज़ चैनल के पत्रकार के पिताश्री का बीमारी के चलते निधन हो गया जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनधि मनीष शर्मा पत्रकार हरिओम चौधरी कमल सिंह यदुवंशी आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उनके आवास पर दुःख व्यक्त करने वालो का ताँता लग गया।

इंडिया न्यूज के जिला संवाददाता वीर नारायण ऊर्फ रिंकू के पिता विजेंदर (66) वर्ष का बीमारी के चलते गुरुवार सांय करीब 6 बजे निधन हो गया जिससे गोवर्धन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई अंतिम संस्कार गांव मुखराई में किया गया।

ज्ञात रहे कि स्व.विजेंदर राधारानी और गिरिराज जी में विशेष आस्था रखते थे और प्रतिदिन गिरिराज जी के दर्शन करना राधारानी कुंड की परिक्रमा लगाकर पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करना एवं साधु संतों की सेवा में लगे रहना उनकी दिनचर्या में शामिल था।