मथुरा। भारतीय जनता पार्टी जिला विधि प्रकोष्ठ 17 अगस्त को एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण करेगा। कार्यक्रम के मुख्य अथिति भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा के अध्यक्ष घनश्याम लोधी होंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम की देवेन्द्र उपाध्याय भानु प्रकाश गौतम पंकज जोशी ठा. मुकेश सिंह पंकज चतुर्वेदी को जिम्मेदारी प्रदान की गयी है।
विधि प्रकोष्ठ की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र उपाध्याय को सह संयोजक पंकज जोशी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। बैठक में आग्रह किया गया कि मथुरा-वृन्दावन विधानसभा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अपनी कार्य समिति शीघ्र बनायें। आगामी बैठक 21 सित.को कार्यालय चै. न. 142 पर होगी।
बैठक में बताया गया कि जिला महानगर संयोजक राजेश आर्य जिलाध्यक्ष घनश्याम लोधी से हस्ताक्षर करा कर नई नियुक्तियों को संस्तुति प्रदान करायेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.