• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

कांग्रेस सत्ता में आई तो होगी अडाणी समूह के मामले की जांच : राहुल

आरोपों पर अडाणी समूह की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राष्ट्रीय
0
कांग्रेस सत्ता में आई तो होगी अडाणी समूह के मामले की जांच : राहुल

राहुल गाँधी।

0
SHARES
51
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अडाणी समूह पर कोयले के आयात में ज्यादा कीमत दिखाकर 12 हजार करोड़ रुपये की अनियमितता का आरोप लगाया और कहा कि 2024 में उनकी पार्टी को केंद्र में सरकार बनाने का मौका मिला तो इस कारोबारी समूह से जुड़े मामले की जांच कराई जाएगी।
कांग्रेस नेता ने ब्रिटिश अखबार ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस संदर्भ में ‘मदद करना चाहते हैं’ कि प्रधानमंत्री अडाणी समूह के मामले की जांच कराएं और अपनी विश्वसनीयता बचाएं।
उन्होंने उद्योगपति गौतम अडाणी से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार की मुलाकातों को लेकर कहा कि पवार देश के प्रधानमंत्री नहीं हैं और अडाणी का बचाव भी नहीं कर रहे हैं, इसलिए वह राकांपा नेता से सवाल नहीं करते।
राहुल गांधी ने ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की जिस खबर का हवाला दिया उसमें कहा गया है कि 2019 और 2021 के बीच अडाणी के 31 लाख टन मात्रा वाले 30 कोयला शिपमेंट का अध्ययन किया गया जिसमें कोयला व्यापार जैसे कम मुनाफे वाले व्यवसाय में भी 52 प्रतिशत लाभ पाया गया तथा यह राशि करीब 12000 करोड़ रुपये हो सकती है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा पहले हमने 20 हजार करोड़ रुपये की बात की थी और सवाल पूछा था कि ये पैसा किसका है, कहां से आया? अब पता चला है कि 20 हजार करोड़ करोड़ रुपये का आंकड़ा गलत था, उसमें 12 हजार करोड़ रुपये और जुड़ गए हैं। अब कुल आंकड़ा 32 हजार करोड़ रू का हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया अडाणी जी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक वो कोयला हिंदुस्तान पहुंचता है, उसका दाम दोगुना हो जाता है। इस तरह तकरीबन 12 हजार करोड़ रुपये अडानी जी ने हिंदुस्तान की जनता की जेब से निकाले हैं। यह सब कोयले की कीमत गलत दिखाकर, ज्यादा कीमत दिखाकर और बिजली के दाम बढ़ाकर किया गया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह चोरी का मामला है और यह चोरी जनता की जेब से की गई है। उन्होंने दावा किया, ”यह (अडाणी मामले की खबर) किसी भी सरकार को गिरा देगी। यह एक ऐसे व्यक्ति द्वारा की गई सीधी चोरी है, जिसे भारत के प्रधानमंत्री द्वारा बार-बार संरक्षित किया गया है। और आश्चर्य की बात यह है कि यहां का मीडिया इस खबर में दिलचस्पी नहीं रखता।”
उन्होंने बिजली के दाम में बढ़ोतरी का विषय उठाते हुए कटाक्ष किया कि कई राज्यों में बिजली पर सब्सिडी देने की जरूरत पड़ती है तो उसका कारण भी अडाणी हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अडाणी समूह की रक्षा कर रही है।
यह पूछे जाने पर कि अगर आपको कांग्रेस की सरकार बनाने का मौका मिलता है तो क्या अडाणी समूह की जांच करवाई जाएगी तो राहुल गांधी ने कहा बिल्कुल करवाएंगे, क्योंक नहीं करवाएंगे? देखिए, ये अडाणी जी की बात नहीं है, ये 32,000 करोड़ रुपये हिन्दुगस्ता्न की जनता से चोरी किया गया है, मुद्दा वो है। कोई भी 32,000 करोड़ रुपये चोरी करेगा, उसकी जांच होगी, क्योंि नहीं होगी? कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अडाणी समूह से जुड़े मामले के कारण प्रधानमंत्री मोदी की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा मैं प्रधानमंत्री की मदद करने की कोशिश कर रहा हूं मैं उनसे कह रहा हूं- आप सफाई दे दीजिए, खुद को पाक-साफ साबित करिये, जांच शुरू करिये अपनी विश्वसनीयता को बचाइए, लेकिन प्रधानमंत्री अपनी विश्वसनीयता की रक्षा नहीं करना चाहते क्योंकि शायद कोई और कारण है। राहुल गांधी के आरोपों पर फिलहाल अडाणी समूह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिकी कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा अडाणी समूह के खिलाफ ‘अनियमितताओं’ और स्टॉक मूल्य में हेरफेर का आरोप लगाए जाने के बाद से कांग्रेस इस कारोबारी समूह पर निरंतर हमले कर रही है और आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराए जाने की मांग कर रही है। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसकी ओर से कोई गलत काम नहीं किया गया है।

Tags: #adani#congress #rahul gandhi #delhi
Previous Post

वृंदावन के बिहारी जी मंदिर में श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन के प्रयोग पर लगा प्रतिबंध

Next Post

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय है

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय है

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय है

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

December 4, 2025
अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

December 4, 2025
मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

December 4, 2025
विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

December 4, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4719001
Views Today : 1402

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved