मथुरा में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने मनाई धूमधाम से 75 वीं वर्षगांठ
मथुरा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की मथुरा शाखा ने शनिवार को अपनी 75 वीं वर्षगांठ होटल लेंड्स इन में धूमधाम से मनाई |. शाखा के सचिव सीए राहुल चौधरी ने बताया की 21 जून योग दिवस से सीए वीक की शुरुआत हुई आगे पिकनिक, वाकथन जागरूकता अभियान, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में ट्री प्लांटेशन, ज़रूरतमंद बच्चों को ज़रूरत की सामग्री वितरित की , इंडस्ट्रियल कराई , यूथ फेस्ट का आयोजन कराया एवं इनडोर स्पोर्ट्स आयोजन रहा । एक जुलाई की फ्लैग होस्टिंग शाखा अध्य्क्ष सी ए रोहित कपूर द्वारा की गई। इस उपलक्ष में मथुरा शाखा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और सीए मेंबर्स को सम्मानित किया ।
सचिव सीए राहुल चौधरी ने बताया जिस तरह डॉक्टर देश की हेल्थ का ख्याल रखते हैं उसी तरह सीए देश की वेल्थ का ख्याल रखते हैं कार्यक्रम के दौरान नए सीए मेंबर्स का स्वागत व सम्मान मथुरा ब्रांच की ब्रांच कमेटी और वरिष्ठ सीए मेंबर्स के द्वारा किया गया।
मथुरा ब्रांच के अध्यक्ष सीए रोहित कपूर ने सभी सीए मेंबर्स को 75 वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए 25 वर्ष प्रैक्टिस में पूरे करने वाले सीए सम्मानित किए । समारोह में उपाध्यक्ष सीए मुकुल शर्मा सीए नितिन कुमार वार्ष्णेय सीए रवी अग्रवाल सीए अनुराग खंडेलवाल सीए संजीव अग्रवाल सीए केके अग्रवाल सीए कैसी चतुर्वेदी सी ए दीपक संजय नितिन गुलशन अंशुल राजकुमार राज गोयल संदीप आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.