JCI मथुरा कालिंदी ने किया नव वर्ष का स्वागत

मथुरा । जेसीआई मथुरा कालिंदी ने नव वर्ष का स्वागत वृंदावन स्थित श्री रसिया बाबा के सानिध्य में शरणागति परिसर में प्रभु श्री नाथ जी का फूलों का श्रृंगार व छप्पन भोग लगाकर किया। इस दौरान भजन आराधना का आयोजन भी किया गया जिसमें आशु बृजवासी ने अपने सुंदर भजनों से समां बांध दिया। इस अवसर पर सभी सदस्यों का अध्यक्षा ममता अग्रवाल ने पटका पहना कर स्वागत किया व सचिव निकिता तायल ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की मंगल कामनाएं दी और वर्ष पर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करने का प्रण लिया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अंजली खंडेलवाल रश्मी शोरावाला साधना सरीन करिश्मा बेरीवाल मनीषा जैन अमला खंडेलवाल ऋऋचा अग्रवाल रानी खंडेलवाल कृष्णागी अग्रवाल नीतू बंसल रूपाली गर्ग प्रिया माहेश्वरी इति ज्योति मिताली पवन अग्रवाल विभोर तायल अक्षय खंडेलवाल विजय शोरावाला त्रश्लभ जैन विशाल ताजापानी आदि उपस्थित रहे।