मथुरा में श्री अग्रवाल सभा (रजि.) के चुनाव स्थगित, वीरेन्द्र अग्रवाल की समाज के प्रति कोई सत्यनिष्ठा नही: जयंती
मथुरा। भारी अंर्तविरोध, दबंगई, धनबल, बाहुबल के कथित आरोप के चलते श्री अग्रवाल सभा (रजि.) मथुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयन्ती प्रसाद अग्रवाल ने सभा के चुनाव अग्रिम आदेश तक स्थगित करने का ऐलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अग्रवाल ने रविवार को जारी पत्र में श्री अग्रवाल सभा के प्रस्तावित त्रिवार्षिक चुनाव 2023-2025 स्थगित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि मैं संस्था के लिए व्यक्तिगत प्रयास से धनराशि ला रहा हू रामलीला मैदान में भव्य भवन बनाया जा रहा है मैं सत्यनिष्ठा से रामलीला भवन का निर्माण करा रहा हंू।
उन्होंने कहा कि मथुरा में कोई माई का लाल जना हो तो मुझ पर एक रूपया का आरोप लगा दे तो में उसको एक लाख रू. का ईनाम दूंगा । एक-एक रूपया प्रधान मंत्री और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर से निकलता है। उन्होंने कहा कि वीरेन्द्र अग्रवाल को कोई ज्ञान नही है, उनकी समाज के प्रति कोई सत्यनिष्ठा नही है। वे अनर्गल आरोप लगाने के आदी हो चुके है।