मथुरा । सोमवार को जनपद के ग्रामीण थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान कुल सैकड़ों वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने पर कई चालान काटे गए तथा कुछ वाहनों को सीज भी किया गया। महावन में 109 वाहनों की जांच कर 11 चालान किए गए, जबकि बलदेव में 120 वाहनों की चेकिंग के दौरान 15 चालान और 2 वाहन सीज किए गए। राया में 85 वाहनों की जांच में 6 चालान, मांट में 75 वाहनों पर 3 चालान और सुरीर में 42 वाहनों पर 3 चालान किए गए।
इसी क्रम में नौहझील में 45 वाहनों की चेकिंग कर 6 चालान, शेरगढ़ में 82 वाहनों पर 5 चालान तथा छाता में 66 वाहनों पर 11 चालान किए गए। कोसीकलां में 106 वाहनों की जांच में 10 चालान और 1 वाहन सीज किया गया, जबकि बरसाना में 45 वाहनों पर 4 चालान हुए। गोवर्धन में सर्वाधिक 275 वाहनों की चेकिंग कर 16 चालान और 1 वाहन सीज किया गया तथा मगोर्रा में 75 वाहनों की जांच के दौरान 5 चालान किए गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।