मथुरा। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम प्रशासन ने भवन कर सहित विभिन्न करों की वसूली की कार्यवाही तेज कर दी है। गत दिवस निगम की टीम ने नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देश में आधा दर्जन से अधिक बकायदारों के ठिकानों पर पहुंचकर वसूली की कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान टीम ने बकायेदारों से एक ही दिन में 7,34,836 रू. बकाया वसूल कर रिकार्ड बनाया है। कार्यवाही के दौरान टीम ने सोख रोड स्थित पेट्रोल पम्प और मैरिज होम के मालिक से रू.76,485/ की बकाया धनराशि जमा करने को कहा तो भवन स्वामी ने उक्त धनराशि का चैक टीम को सौंप दिया। इसके अलावा टीम ने होटल अभिनन्दन गोवर्धन चौराहा से रू. 2,80,000 के सापेक्ष रू. 1,40,000 चैक के माध्यम से जमा कराया। शेष धनराशि को होटल स्वामी द्वारा मार्च 2023 में जमा करने का आश्वाशन दिया गया है।
इसी प्रकार भूतेश्वर रोड स्थित दो फर्नीचर शोरूम मालिको ने बकाया राशि जमा कराने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा तो वहीं मुस्कान होटल स्वामी द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से रू 1,18,351 जमा किया गया। इसके अलावा होटल गुरू कृपा से 4 लाख की धनराशि चैक द्वारा जमा करायी गई।
उक्त सभी भवन स्वामियों द्वारा एक बार कहने पर ही अपनी बकाया धनराशि नगर निगम कोष में जमा करायी है। नगर आयुक्त श्री झा ने सभी बकायेदारों से अनुरोध किया है कि अप्रिय कार्यवाही से बचने के लिए तत्काल अपना अपना टैक्स जमा करा दे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.