Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Sunday, June 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से ही देश की समृद्धि का निकलेगा रास्ता : मनोज

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से ही देश की समृद्धि का निकलेगा रास्ता : मनोज

उत्तर प्रदेश
By Rajpath Mathura On Dec 22, 2023 2
छा़त्राओं को वित्तीय प्रबंधन के बारे में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जलित करते सेबी के अधिकारी।

मथुरा। सेबी के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि अपनी बचत का सही निवेश करने से भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। वैसे तो हर निवेश में रिस्क की संभावना रहती है किंतु म्युचुअल फन्ड में अधिक समय के लिए कम निवेश करने पर भी अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को किसी प्रकार का निवेश करने के पहले उसकी शर्तों का गहन अध्ययन अवश्य करना चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत में वरिष्ठ सलाहकार एमफ्री सूर्यकांत शर्मा ने विस्तार से बचत के महत्व, बचत को निवेश में परिवर्तित करने, सोच समझ कर निवेश करने, फाइनेंशियल प्लानिंग के महत्व तथा पॉवर ऑफ कंपाउंडिंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समृद्धि सभी का अधिकार है और यह भाग्य से नहीं बल्कि सतत प्रयास से मिलता है तथा इसे सभी को करना चाहिए।
पत्रकार वार्ता के बाद वित्तीय साक्षरता एवं घोखाधड़ी से बचाने के लिए एसो. आफ म्युचुअल फन्ड इन इन्डिया की ओर से महिला सश्क्तीकरण के अन्तर्गत अमरनाथ गर्ल्स पोस्टग्रेजुएट कालेज मथुरा में 200 से अध्ध्कि छात्राओं एवं शिक्षकों को अच्छे निवेश के तरीके के बारे में उक्त अधिकारियों ने न केवल जानकारी दी बल्कि उनकी शंकाओं का समाधान भी किया साथ ही बताया कि म्यूचुअल फंड में निवेश के बहुत तरीके है और इसमें छोटी पूंजी से भी सेविंग करके निवेशक अपनी जीवन की बहुत सारी जरूरतों को पूरा कर सकता है ।
अधिकारी द्वय ने बताया कि वित्तीय साक्षरता भारत सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है जिसके तहत अधिक से अधिक नागरिकों को इसके महत्व एवं प्रासंगिकता के बारे में जागरूक किया जाता है। पर्सनल फाइनेंस को प्रभावी तरीके से संभालना और सही बचत तथा निवेश करके उससे अधिक से अधिक आय का रास्ता निकालने का मार्ग प्रशस्त करना ही इन कार्यक्रमों का उद्देश्य है । उनका कहना था कि सेबी शेयर बाजार का राष्ट्रीय नियामक है और सेबी शेयर बाजार के घटकों के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है । सेबी का मानना है कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से ही देश की समृद्धि का रास्ता निकलेगा। सेबी की युवा अधिकारी सुश्री कृतिका ने इस अवसर पर म्यूचुअल फन्ड पर एक विस्तृत प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया ।
अमरनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के प्रधानाचार्य डा. अनिल वाजपेयी ने सेबी एवं एमफ्री के अधिकारियों केा छा़त्राओं को वित्तीय प्रबंधन के बारे में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए साधुवाद दिया तो कालेज के असिस्टेन्ट प्रोफेसर रोहित वाजपेयी ने उक्त अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कालेज की प्रवक्ता नूतन देहर, सुरभि गुप्ता, दीक्षा चौधरी शायमा एवं डा. निर्मल वर्मा ने इस कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में कार्य किया। संचालन दीक्षा चैधरी ने किया। इस अवसर पर अच्छे प्रश्न पूंछनेवाली छात्राओं को पुरूस्क्रत तथा महिला शिक्षकों का सम्मान भी किया गया ।

#demat Account #Sebi#mathura vrndavan news
Rajpath Mathura 13683 posts 0 comments

Prev Post

सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, 39.50 रुपये की कटौती, जानिए अब कितने का मिलेगा

Next Post

जनवादी कवि महेंद्र प्रकाश सक्सेना हुमा नहीं रहे

You might also like More from author
उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेस-वे पर विधायक मांट की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दरोगा की हार्ट…

उत्तर प्रदेश

योग से स्वस्थ मथुरा का संदेश : महापौर विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य सामूहिक…

उत्तर प्रदेश

योग से मजबूत होगी पुलिस—एसएसपी का संदेश

उत्तर प्रदेश

टीबी मुक्त भारत के लिए संतों की पुकार – भजन गायक चित्र-विचित्र महाराज ने बढ़ाया…

Prev Next
About Us

5385823
Views Today : 7835
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.