आगरा । उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत आगरा में औटा (आगरा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ) के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी 30 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपकर लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। शिक्षकों ने आगामी चुनावों से पूर्व अपनी वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करने की अपील करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शिक्षक हित में फैसले लेना आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में औटा अध्यक्ष प्रो. पुष्पेंद्र सिंह, महामंत्री प्रो. संजय मिश्रा, प्रो. गौरव कौशिक, प्रो. विक्रम सिंह, डॉ. दिग्विजय पाल सिंह, फुपुक्टा के जोनल सचिव प्रो. शिवकुमार सिंह, प्रो. अनुराग पालीवाल, प्रो. उमेश कुमार, प्रो. रिजु निगम, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. पी.के. दीक्षित, डॉ. अचिंत वर्मा, प्रो. सुरेखा तोमर, डॉ. शैलेंद्र कुमार, प्रो. मधु चौधरी, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. केशव सिंह, डॉ. अविनाश जैन, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. चेतन गौतम एवं डॉ. रवींद्र प्रताप सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.