मथुरा में निगम की टीम ने 40 कुंतल प्रतिबंधित पाॅलीथिन पकड़ी , लगाया 2 लाख रु का जुर्माना

मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा प्रतिबंधित पाॅलीथिन के खिलाफ लगातार जब्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके ही जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम के सभी सहायक नगर आयुक्त द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुये प्रतिबंधित पाॅलीथिन का भण्डारण करने वाले व्यक्तियों को विरूद्ध जब्तीकरण के साथ-साथ जुर्माने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
इसी क्रम में सहायक नगर आयुक्तराज कुमार मित्तल एवं धीरेन्द्र कुमार सिंह को इण्डस्ट्रियल एरिया में अत्यधिक मात्रा में प्रतिबंधित पाॅलीथिन होने की सूचना प्राप्त हुयी। प्राप्त सूचना के क्रम में इण्डस्ट्रियल में सहायक नगर आयुक्त एवं नगर निगम की टीम द्वारा छापा मारा गया जिसमें 40 कुंतल प्रतिबंधित पाॅलीथिन/प्लास्टिक बरामद हुयी जिसे जब्त करते हुये रूपया 2 लाख का जुर्माना वसूली किया गया है।
कार्यवाही के दौरान संजय सरोज राजस्व निरीक्षक, मुकेश शर्मा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सूबेदार राजेश कुमार नगर निगम टास्क फोर्स आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।