मथुरा में तहसीलदारों के तबादले , अमित को मिला सदर का चार्ज

मथुरा । जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार—

अमित त्रिपाठी को तहसीलदार महावन से स्थानांतरित कर तहसीलदार मथुरा बनाया गया है। जितेंद्र सिंह चाहर को तहसीलदार मथुरा से हटाकर तहसीलदार महावन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृजेश कुमार को तहसीलदार मांट से स्थानांतरित कर तहसीलदार गोवर्धन नियुक्त किया गया है।
सुरेश कुमार गुप्ता को तहसीलदार गोवर्धन से हटाकर तहसीलदार मांट बनाया गया है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। प्रशासन का कहना है कि इन तबादलों से कार्य व्यवस्था में तेजी और पारदर्शिता आएगी।