जिला सहकारी बैंक चौमुँहा में हुई 10 लाख रूपये की चोरी की खुलासा, 9 लाख रु सहित पकड़ा

मथुरा। बीते माह की तारीख 8 सितम्बर को जिला सहकारी बैंक चौमुँहा में हुई 10 लाख रूपये की चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त से 09 लाख रुपये बरामद कर लिए है।
प्रभारी निरीक्षक जैत के नेतृत्व में पुलिस व सर्विलांस सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही में आज 23 अक्टूबर को शहीद मूर्ति ग्राम चौमुँहा के पास से प्रशान्त उर्फ गिलकी पुत्र स्व. लाखन सिंह को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से कस्बा चौमुहाँ सहकारी बैंक से चोरी किये गये 10 लाख रूपये में 09 लाख रुपये बरामद किये गये उसे जेल भेजा दिया गया है।
ज्ञातव्य रहे कि 8 सितम्बर को जिला सहकारी बैंक की शाखा चौमुँहा में बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा जमाकर्ता को भुगतान हेतु मुख्यालय से 10 लाख रुपये मंगवाये गये थे, जिसको बैंक के काउन्टर से प्रशान्त द्वारा चोरी कर लिये गये थे जिसके सम्बंध में शाखा प्रबंधक वरुण कटियार द्वारा थाना जैत में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । इस संबंध में विस्तृत जानकारी एस पी सिटी एम पी सिंह द्वारा पुलिस लाइंस में पत्रकारों को दी गई।