मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर ललिता देवी की अध्यक्षता में मासिक बैठक में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सांप्रदायिकता फैला रही है। उन्होंने महंगाई बेरोजगारी शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी से लोगों के जुड़ने का दावा करते हुए बताया कि जल्द ही गांव प्रवास कर जनसंवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए महिला आरक्षण को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि इस सरकार में गरीब किसान मजदूरों दलितों और महिलाओं का शौषण हो रहा है भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार मंहगाई चरम पर है गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की गई है,बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटरों के नाम पर लूटने का काम किया जा रहा है जिससे शहर से लेकर गांव तक आमजन आक्रोशित व हैरान हो गया है कांग्रेस पार्टी आगामी 5 मई को बिजली विभाग द्वारा जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी तथा उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एकजुटता से आमजन के अधिकारों की निर्भीक आवाज बनने का भरोसा दिलाया।
बैठक का संचालन करते हुए जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है,देश की महिलाएं सब समझती हैं।
बैठक में आदित्य तिवारी एड. अर्पित जादौन शाहिद कमरे वाले डॉ प्रमोद शर्मा गीता दिवाकर शैलेंद्र चौधरी दीपक दीक्षित एडवोकेट प्रेम शंकर शर्मा महेश चौबे बलवीर सिंह प्रधान द्वारका प्रसाद निषाद अर्नव चौधरी करन निषाद पंकज चौधरी आरती चौधरी अनिल खरे योगेश पचहरा आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए आगामी चुनावों में केंद्र और प्रदेश की जनविरोधी भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संदीप हिंडोल गौरांग अग्रवाल रवि कुमार वाल्मीकि अभय प्रताप सिंह विनोद दिवाकर मनीष चौधरी सविता कुमारी सीमा देवी मंजू देवी भगवान देवी बृजेश पंडित मनोज कुमार बलवीर सिंह धनगर ज़ावेद खान दौलतराम गोला मुकेश ठाकुर अरून कुमार हरपाल सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।