​श्री राधा रमण मंदिर में महाअभिषेक का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

​मथुरा/वृंदावन। शहर के प्रसिद्ध श्री राधा रमण मंदिर में आज श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में ठाकुर श्री राधा रमण लाल का ‘महाअभिषेक’ बड़े ही भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में जुटने लगे, जिससे पूरा वातावरण भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार की गूंज से भक्तिमय हो उठा।

महाअभिषेक का कार्यक्रम विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ प्रारंभ हुआ। ठाकुर जी का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, यमुना जल और अनेक प्रकार की दुर्लभ वन औषधियों से किया गया। मंदिर को विशेष रूप से फूलों और पत्तियों से सजाया गया था, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा।

इस दौरान सेवायत गोस्वामी जनों ने विशेष पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर ठाकुर जी के दर्शन किए और चरणामृत ग्रहण किया।

इस महापर्व पर प्रमुख रूप से आशीष किशोर गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, जयति कृष्ण गोस्वामी, शुभम कांत गोस्वामी, गोपाल कृष्ण गोस्वामी, प्रखर गोस्वामी, वरुण गोस्वामी, चंद्रमणि गोस्वामी, पद्मनाभ गोस्वामी, पद्मलोचन गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, योगेश गोस्वामी, अनुयोग गोस्वामी, कार्तिक गोस्वामी, युवांग गोस्वामी, आराध्य गोस्वामी, चित्रांश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनेक गोस्वामी जनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।