भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर दी कडी कार्यवाही की चेतावनी
मथुरा। जनपद के नये जिला कलेक्टर पुलकित खरे ने सभी कर्मचारी-अधिकारियों को सख्त तौर पर ताकीद किया है कि वह समयवद्ध तरीके से कार्य को अंजाम दे वरना कडी कार्यवाही भुगतने को तैयार रहें।
कलेक्ट्रैट सभागार में सोमवार को पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी श्री खरे ने कलेक्ट्रैट के विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने एक-एक लिपिक से उसका नाम और कार्य की जानकारी ली। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उनको आदत है जिस आदेश पर दो दिन में कार्यवाही के लिए लिखा जाये तो वह नियत अवधि में कार्य हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में कार्य नही हो पाये की स्थिति दिख रही हो तो मुझे समय से पूर्व ही अवगत करा दिया जाये। पत्रावली पैड सिस्टम से मेरे पास आनी चाहिए जिन पत्रावली पर वार्ता अंकित हो उसके लिए प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे कलेक्ट्रैट कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। फाईलिंग सिस्टम में प्रत्येक पेज पर फ्लैग लगा होगा चाहिए। एक हफ्ते पश्चात में स्वयं सभी के पटल पर आकर निरीक्षण करूंगा, इस दौरान लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण हो जाना चाहिए। कोई भी किसी भी प्रकार की टालमटोल बहानेबाजी पही चलेगी।
जिलाधिकारी की स्पष्टवादिता और तेज तर्रार कार्यशैली से कलैक्ट्रेट कर्मियों में जोश का संचार हुआ है। इस बैठक में सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार मौजूद रहे। दबी जुबान में एक कर्मचारी ने बताया कि हम तो खुद चाहते है कि तत्काल पत्रावलियों का निस्तारण किया जाये लेकिन कई-कई दिन फाईलों के बंडल डीएम आवास- कार्यालयों पर पडे रहते है।
कलैक्ट्रेट कर्मियों के पश्चात जिलाधिकारी ने एसडीएम और तहसीलदारों की बैठक की जिसमें उन्होंने कहा कि कहीं से भी भ्रष्टाचार की शिकायत नही आनी चाहिए। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर त्वरित गति से उचित निस्तारण की कार्यवाही अमल में लाई जाये।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.