मथुरा। नगर निकाय चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव में मतदान हेतु ईवीएम मशीन तमिलनाडु और बिहार से मंगाई जा रही है। जिला प्रशासन ने आगामी समय में होने वाले नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में मतदान हेतु चुनाव आयोग के निर्देश पर वोटिंग मशीन मंगाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। तमिलनाडु और बिहार से 4260 मशीन लाने के लिए मथुरा से दो बडे कन्टेनर भेजे जायेंगे। इसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खण्ड और निर्माण खण्ड को सौंपी है।
बताया जाता है इस माह के अंत तक दोनों राज्यों से वोटिंग मशीन मथुरा आ जायेंगी जिनमें यहां प्रत्याशियों के नाम, वोट आदि फीडिंग करने की कार्यवाही की जायेगी उसके बाद वह वोट डालने के लिए हो जाएंगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.