शासन की विकास योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है हमारी प्राथमिकता*
सभी अधिकारी समय से कार्यालय बैठे और जन शिकायतों का निस्तारण करे
मथुरा । शासन द्वारा मथुरा के जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त सन 2011 बैच के आई ए एस अधिकारी पुलकित खरे ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि तथा श्री बांके बिहारी जी के दर्शन पूजन के उपरांत पदभार ग्रहण करते हुए पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बताया कि मेरा प्रयास रहेगा कि स्थानीय अधिकारी पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें ताकि जनता के बीच विश्वास व भरोसा बनाये रखा जा सके तथा कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक फरियादियो की बातों को सुने ताकि उन्हें न्याय मिले गरीब व्यक्ति ईश्वर के बाद अधिकारी पर ही भरोसा कर न्याय के लिये आता हैं।
नवागत जिलाधिकारी ने विकास योजनाओ के प्रगति पर बल देते हुये कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए मेरा और प्रयास किया जायेगा कि जन कल्याणकारी योजनाओ के लक्ष्य की प्रगति समय से करायें और यदि किसी स्तर पर समस्या हो तो अवगत कराये ताकि निस्तारण समय से कराया जा सकें l उन्होंने बताया कि धार्मिक नगरी होने के कारण मथुरा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा तीर्थ यात्री व पर्यटकों का आवागमन अधिक होने के चलते जनपद में में समुचित विकास कार्यों गुणवत्ता पूर्वक हों जिससे यहां आने वाले पर्यटक मथुरा की एक बेहतर छवि लेकर जाएं । मथुरा में यमुना नदी की शुद्धता व अविरल जलधारा हेतु गोमती नदी की तर्ज पर प्रयास किये जायेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि वे सुल्तानपुर के मूल निवासी है उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाज़ियाबाद में हुई उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के उपरांत बहुराष्ट्रीय कंपनी में अपनी सेवाएं देने के पश्चात सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने के बाद भारतीय राजस्व सेवा में आयुक्त के पद पर रहकर कार्य किया। इसी बीच आईपीएस में चयनित होकर महाराष्ट्र कैडर में एसीपी के पद पर पुलिस बल में सेवाएं दीं तत्पश्चात देश की सेवा करने और प्रशासन के कार्यों में खासी रुचि के चलते आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता पाने के बाद उनको गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश कैडर मिला। श्री खरे ने मथुरा जनपद से पहले आजमगढ़,अलीगढ़ व काशी आदि सहित कई जनपदों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं । मथुरा का चार्ज लेने से पूर्व श्री खरे ने दो साल पीलीभीत जनपद में बतौर जिलाधिकारी का पद पर कार्यरत रहे। पीलीभीत में गोमती नदी की सफाई अविरल धारा के भगीरथी प्रयास हेतु 57 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा कर मनरेगा योजना के तहत गोमती नदी की स्वच्छता की दिशा में एक अथक कार्य कर प्रदेश में नाम रोशन किया। नवागत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि धार्मिक नगरी मथुरा में शासन की योजनाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा व जारी प्रोजेक्ट कार्य को तय समय पर पूर्ण करने प्राथमिकता रहेगी ।अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक जिलास्तरीय अधिकारी सुबह 10 से 11 बजे तक हर हाल में अपने कार्यालय पर उपस्थित होकर जनसमस्याओं का निपटारा करें और अगर जरूरत महसूस हो तो पीड़ित के साथ कॉउंसलिंग भी करें ।