सदियों तक याद किए जायेंगे मोदी : राजेश चौधरी

नौहझील स्वास्थ्य केंद्र पर लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा अभियान अन्तर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा मथुरा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जनपद की तीनों विधानसभाओं में किया गया। युवा मोर्चा द्वारा नौहझील स्वास्थ्य केंद्र पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मंजीत पौनिया के निर्देशन में किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजेश चौधरी मौजूद रहे।
उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि मोदी जी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्मदिन पूरे भारत वर्ष में महिला युवा वृद्ध बालक सब मिलकर बना रहे हैं मोदी जी को जन्मों-जन्मों तक याद रखा जाएगा ।
इस अवसर पर रक्तदान शिविर में में कार्यक्रम संयोजक रहे हरेंद्र चौधरी एवं सीएससी के प्रभारी डा.तुलाराम कमल कांत जिला मीडिया प्रभारी भगवत सोनी जुगेंद्र गुर्जर अनुज चौधरी नंदू पाराशर माखन छोँकर निखिल पटेल भुवनेश भारद्वाज विकास शर्मा विष्णु शर्मा संजय ठाकुर आदि उपस्थित रहे।