मथुरा। कान्हा की नगरी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम मुर्गी के अंडे की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु अभियान चला रही है , ये अभियान शायद पहले बार किसी सरकारी विभाग द्वारा चलाया गया है। सहायक आयुक्त डॉ गौरी शंकर के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी एवं गजराज सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम अंडा के रखरखाव को लेकर काफी चिंतित है जिसको लेकर जनपद के विभिन्न कोल्ड स्टोरों पर छापा मार कार्रवाई की जा रही है ।
विभाग द्वारा अंडे की गुणवत्ता हेतु मानक अनुसार ही अंडो का भंडारण कोल्ड स्टोरेज में किया जा सकता है जिसके तहत एक माह तक अंडों का संरक्षण 10-13 डिग्री टेंपरेचर तथा 75 से 80 प्रतिशत ह्यूमिडिटी पर एवं 3 माह तक के भंडारण में 4 से 7 डिग्री तापमान और 75 से 80% ही ह्यूमिडिटी का होना अनिवार्य है। किसी भी हालत में अंडे का भंडारण 3 माह से अधिक नहीं होना चाहिए यदि 3 माह तक भंडारित अंडे को मार्केट में विक्रय किया जाना है तो उसे विक्रय से पूर्व 15 से 21 डिग्री टेंपरेचर पर लगभग 10 घंटे कोल्ड स्टोर से बाहर रखना अनिवार्य है। उक्त सभी मानकों का अनुपालन कराने के लिए जनपद के यमुना पार स्थित कोल्ड स्टोरेज जिसमें एस के शर्मा आइस एवं कोल्ड स्टोर, स्वराज कोल्ड स्टोर एसडी कोल्ड स्टोरेज राधे कोल्ड रूम स्टोरेज आदि का निरीक्षण किया गया जहां अंडे का भंडारण नहीं पाएगा परंतु राधे कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधक ही खाद्य लाइसेंस दिखा सके। अन्य सभी कोल्ड स्टोरेज बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित पाए गए जिसके लिए उन्हें नोटिस दिया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.