लखनऊ। शासन ने बीती रात्रि 7 वरिष्ठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक यातायात हरेंद्र कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद अमेठी भेजा गया है उनके स्थान पर प्रयागराज के पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर देवेश कुमार शर्मा की नियुक्ति की गई है।

इनके अलावा अमेठी के अमर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा तथा यहां तैनात श्रीमती स्नेह लता को उप सेना नायक पीएसी गौतम बुद्ध नगर भेजा गया है। सीबीसीआईडी सेक्टर आगरा के सेक्टर ऑफिसर राकेश कुमार सिंह प्रथम को अपर पुलिस अधीक्षक श्री गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा गोरखपुर तथा अब तक यहां तैनात रहे लाल भरत कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ प्रवीण सिंह चौहान उप सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.