गोविंद गंज स्थित परिवर्तन स्टोर से थैला खरीदकर नगर आयुक्त ने किया नई पहल का श्रीगणेश
मथुरा। बाजारों से पॉलिथिन हटाने के लिए जबर्दस्त अभियान चलाने के बाद भी इसका प्रयोग न रोक पाने से चितिंतमथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा ने अब पॉलिथिन का विकल्प ढूंढ लिया है। जेसीआई ग्रेटर के सहयोग से पॉलिथिन के विकल्प के रूप उपलब्ध कराये जाने वाले एक विशेष प्रकार के थैले से नगर आयुक्त की इस नई पहल से पॉलिथिन हटाओं वाले अभियान को ऊर्जा मिलती दिखाई पड रही है।
प्लास्टिक की थैली समाप्त करने के अभियान के तहत कोतवाली रोड पर गोविंद गंज सब्जी मंडी के सामने स्थित सिंघल ब्रदर्स पर परिवर्तन स्टोर का उद्घाटन नगर आयुक्त श्री झा द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने यहां से एक बैग भी खरीदा। नगर आयुक्त ने कहा कि जेसीआई के सहयोग से इस नये कार्यक्रम का सृजन किया गया है जेसीआई द्वारा पूरे शहर में 12 सितम्बर को 50 परिवर्तन स्टोर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। जिसमें जेसीआई के विभिन्न अध्याय पूरे शहर में परिवर्तन स्टोरों की स्थापना करेंगे। यह लोगों के जागरूकता के लिए एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकता है जो सरकार के पॉलीथिन हटाओ अभियान में मील का पत्थर साबित होगा। बतादें कि जेसीआई द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर कपड़े के बैग उपलब्ध कराए गए है। कोई भी व्यक्ति जो बाजार गया हुआ है और उसके पास सामान ले जाने का साधन नही है, वह बजाय प्लास्टिक की थैली उपयोग करने के इन स्टोर से 20 रू. देकर यह थैला ले सकता है। यदि उसे यह अनुपयोगी लगता है तो वह निकट में उपलब्ध किसी भी परिवर्तन स्टोर पर यह वापस करके अपने 20 रू. वापस ले सकता है।
कार्यक्रम में किशन सिंघल मनीष सिंघल सुशील अग्रवाल सिल्क स्क्रीन पवन बंसल पवन अग्रवाल करण मित्तल आदि उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.