सीडीओ बनने पर अभिनव जैन को दी विदाई, लघु उद्योग भारती ने किया सम्मानित

मथुरा। एडीएम सदर पद पर तैनात आईएएस अभिनव जैन के मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर के पद पर स्थानांतरण पर लघु उद्योग भारती मथुरा द्वारा उनका सम्मान किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल ने उन्हें बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अभिनव जैन ने मथुरा में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि बांके बिहारी की उन पर विशेष कृपा रही है और उन्हें यहां काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मथुरा और यहां के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव रहा है और विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान जमीनी स्तर पर लोगों के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए बेहद यादगार और अनमोल रहेगा। उन्होंने आगे भी अवसर मिलने पर मथुरा आने की इच्छा जताई।
उनकी नियुक्ति पर लघु उद्योग भारती के महामंत्री विशाल बंसल कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल (सीए) मंडल सचिव सोनल अग्रवाल उपाध्यक्ष तुषार हाथी वाले विवेक हाथी वाले अभिषेक वशिष्ठ संजय जिंदल विभोर अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल अमित शोरा वाला सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।