• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home धर्म

कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 अगस्त)

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in धर्म
0
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते प्रेम प्रसंग के मसलों में लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते वैवाहिक जीवन में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कामकाज के लिहाज से हफ्ता सामान्य बना रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए हफ्ता लाभकारी रहेगा। इस हफ्ते धन लाभ को लेकर आपके लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी। छात्र वर्ग को अपने कार्यो में सफलता मिलेगी। नकारात्मक सोच से बचें तथा व्यर्थ के कार्यो में समय नष्ट न करे।

वृषभ : वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते धन तथा कामकाज के मामले में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी वर्ग के लिए दिन सामान्य बना रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन आपके पक्ष में बना रहेगा। संतान के साथ आज प्रेमभाव में वृद्धि होगी। व्यापार को लेकर इस हफ्ते आप कोई नया फैसला ले सकते हैं। इस हफ्ते अपने खर्चो पर लगाम रखना हितकर रहेगा। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रभाव बना रहेगा। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र से संबंधित अच्छे लाभ आपको मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी यह हफ्ता अच्छा बना रहेगा। संतान तथा प्रेम संबंध की और से कोई अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। धन संबंधी मामलों में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। दैनिक कार्यो को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है। इस हफ्ते मकान में किसी प्रकार का बदलाव हो सकता है।

कर्क : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता पारिवारिक मामलों के लिहाज से शुभ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई अटका हुआ कार्य मन-माफिक रूप से पूर्ण हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारी परेशानी दे सकती है। वित्तीय मामले में आपको उम्मीद की नई किरण दिख सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। छात्र वर्ग को परिश्रम करना पड़ेगा। इस हफ्ते धन से संबंधित कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं।

सिंह : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते धन संबंधी मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराना अटका हुआ कोई कार्य आपका पूरा हो सकता है। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता ठीकठाक बना रहेगा। सेहत संबंधी ममलों में इस हफ्ते आपको सुधार मिलेगा। आप पारिवारिक लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाग्य का सहयोग आपके लिए मददगार बना रहेगा। किसी जरूरी कार्य पर आपका धन खर्च संभव है।

कन्या : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आपके मन में चल रही उथल-पुथल इस हफ्ते कम हो सकती है। धन के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए अच्छा बना रह सकता है। सेहत के लिहाज से हफ्ते का मध्य भाग आपको परेशान कर सकता है। शुगर व ब्लड-प्रेसर के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें। छात्र वर्ग को इस हफ्ते कुछ समस्या हो सकती है। इस हफ्ते वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता धन का लाभ देने वाला बना रहेगा। आपकी दैनिक आय में वृद्धि के योग रहेंगे। कामकाज को लेकर अगर कोई समस्या थी तो वह इस हफ्ते दूर हो सकती है। अधिकारी वर्ग का आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। संतान के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए सफलता देने वाला बना रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में मन-माफिक सफलता मिलेगी। कामकाज को लेकर अधिकारी वर्ग आप से प्रसन्न रहेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी तथा उससे संबंधित चीजों पर खर्च भी हो सकता है। इस हफ्ते आपको मान-सम्मान तथा उपहार की प्राप्ति के योग रहेंगे। आपका परिवारक जीवन अच्छा बना रहेगा। संतान से लाभ मिल सकता है। अचानक धन का लाभ मिल सकता है।

धनु : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कार्यो में सफलता देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि होगी। छात्रों को अपने अटके हुए कार्यो में सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें, सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सेहत से जुड़ी कोई समस्या दे सकता है। इस हफ्ते कार्यस्थल पर लोगों का उचित सहयोग न मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। दैनिक कार्यो से हो रहे लाभों में इस हफ्ते आपको रुकावटें मिल सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा तथा किसी सदस्य का सहयोग आपको लाभ देगा। धन का खर्च सोच-समझ कर करें।

कुंभ : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते व्यापारिक क्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। व्यापारिक साझेदारों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। प्रेमी वर्ग के लिए दिन शुभ बना रहेगा तथा कुछ जातकों को इस हफ्ते विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं। छात्र वर्ग को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन : मीन राशि के जातक इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अपने कार्यो को लेकर अधिक व्यस्त बने रह सकते हैं। इस हफ्ते आपका पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। व्यापार से संबंधित किसी नए प्रोजेक्ट की डील आपको मिल सकती है। आपका विपरीत लिंगी की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। कामकाज से संबंधित यात्रा का योग बन सकता है। हफ्ते के मध्य में आपको धन लाभ में अवरोध मिल सकते हैं तथा धन व्यय की अधिकता भी बनी रह सकती है।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं. 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम

Previous Post

नोयडा के श्रीकांत त्यागी को लेकर होने वाली महापंचायत से बढ़ा भाजपा का सिरदर्द

Next Post

बिहारी जी मंदिर में हुई घटना की जांच पूर्व पुलिस महानिदेशक और अलीगढ़ के कमिश्नर करेंगे

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post

बिहारी जी मंदिर में हुई घटना की जांच पूर्व पुलिस महानिदेशक और अलीगढ़ के कमिश्नर करेंगे

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
बुल्गारिया में सड़कों पर उतरे लोग, जनाक्रोश के सामने झुकी सरकार; पीएम ने छोड़ी कुर्सी

बुल्गारिया में सड़कों पर उतरे लोग, जनाक्रोश के सामने झुकी सरकार; पीएम ने छोड़ी कुर्सी

December 12, 2025
एक्शन से भरपूर ‘Street Fighter’ का टीजर, हॉलीवुड में छाया विद्युत जामवाल का दमदार लुक

एक्शन से भरपूर ‘Street Fighter’ का टीजर, हॉलीवुड में छाया विद्युत जामवाल का दमदार लुक

December 12, 2025
मथुरा में 14 दिसं. को होगा अधिवक्ताओं का बड़ा संगठित शक्ति प्रदर्शन

मथुरा में 14 दिसं. को होगा अधिवक्ताओं का बड़ा संगठित शक्ति प्रदर्शन

December 12, 2025
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की वृंदावन में कल होगी श्रद्धांजलि सभा

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की वृंदावन में कल होगी श्रद्धांजलि सभा

December 12, 2025

Recent News

बुल्गारिया में सड़कों पर उतरे लोग, जनाक्रोश के सामने झुकी सरकार; पीएम ने छोड़ी कुर्सी

बुल्गारिया में सड़कों पर उतरे लोग, जनाक्रोश के सामने झुकी सरकार; पीएम ने छोड़ी कुर्सी

December 12, 2025
एक्शन से भरपूर ‘Street Fighter’ का टीजर, हॉलीवुड में छाया विद्युत जामवाल का दमदार लुक

एक्शन से भरपूर ‘Street Fighter’ का टीजर, हॉलीवुड में छाया विद्युत जामवाल का दमदार लुक

December 12, 2025
मथुरा में 14 दिसं. को होगा अधिवक्ताओं का बड़ा संगठित शक्ति प्रदर्शन

मथुरा में 14 दिसं. को होगा अधिवक्ताओं का बड़ा संगठित शक्ति प्रदर्शन

December 12, 2025
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की वृंदावन में कल होगी श्रद्धांजलि सभा

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की वृंदावन में कल होगी श्रद्धांजलि सभा

December 12, 2025

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4756455
Views Today : 5084

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • About Us
  • Contact Us
  • Epaper

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved